छत्तीसगढ़

छुरिया सड़क दुर्घटना में 4 युवकों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Nilmani Pal
17 July 2023 11:24 AM GMT
छुरिया सड़क दुर्घटना में 4 युवकों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
x

रायपुर। राजनांदगांव जिले के छुरिया में बोईरडीह स्थित एक पुल में दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवाओं की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। हादसे में हितेश चौरे, दिलीप गोड़, शिव नेताम और मोमेन कुंजाम की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल तिलक मंडावा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उचित इलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।

बता दें कि हादसा सुबह करीब 11 बजे के आस-पास हुआ है। बोईरडीह के रहने वाले युवक त्योहार मनाने के लिए निकले थे। दोनों बाइक से अभी बोईरडीह के आगे पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चारों रोड के किनारे पहुंचे गए। आस-पास के लोग पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। फिर चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक घायल का इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है। सभी किसान परिवार के थे.

Next Story