मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर: राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार उदय मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मिश्रा 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' के संभागीय संवाददाता तथा चैनल 'अभी तक' के संवाददाता थे। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





