छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ईस्टर पर्व की दी बधाई

Shantanu Roy
16 April 2022 2:53 PM GMT
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ईस्टर पर्व की दी बधाई
x
बड़ी खबर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से मसीही समुदाय के लोगों को ईस्टर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईस्टर के पवित्र दिन यीशु मसीह पुनर्जीवित हुए थे, ऐसी मान्यता है। यह दिन हमें यीशु मसीह की शिक्षाओं की याद दिलाता है। श्री बघेल ने ईस्टर के अवसर पर यीशु मसीह द्वारा दी गई प्रेम, त्याग और करूणा की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए लोगों से मानवता की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story