छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी

Nil dhankar
10 Jan 2022 1:52 PM IST
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी
x
छग न्यूज़

कांकेर। कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम उम्मीदवार रहे कोमल हुपेंडी को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। अध्यक्ष ने मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाना में दर्ज करवाई है।

दरअसल, आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पुलिस में शिकायत की है, कि 8 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात को उनके मोबाइल में फोनकर उन्हें पहले अश्लील गालियां दी और फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले में ने अध्यक्ष ने बताया की उक्त व्यकि खुद को किसी राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बता रहा था और उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया। कोमल हुपेंडी ने कहा कि वो राजनीतिक कारणों से प्रदेश भर के दौरे में रहते है, ऐसे में उनकी जान को खतरा हो सकता है, पुलिस को शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए। और जल्द ही उसका पता लगना चाहिए।

Next Story