छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उड़न खटोला उतरा बरियों में

Nil dhankar
4 May 2022 6:01 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उड़न खटोला उतरा बरियों में
x

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल का उड़न खटोला बरियों में उतरा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विशाल जन समुदाय ने जोशीला स्वागत किया। नृतक दलों ने गाजे बाजे से मुख्यमंत्री की अगवानी की।

भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के दौरे पर थे। इस दरम्यान वे कुसमी नगर पंचायत भी पहुंचे। यहां शशिकला बरगाह ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है, और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर बलरामपुर से बात की और जनसमस्या निवारण में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त महिला शशिकला बरगाह को तत्काल राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड मिलने पर हितग्राही परिवार ने मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज से छत्तीसगढ़ में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।

Next Story