छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम, कल यह होंगे शामिल

jantaserishta.com
27 Dec 2021 9:54 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम, कल यह होंगे शामिल
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 दिसंबर 2021 को बालोद एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कल 28 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गोड़मर्रा पहुॅचेंगे। वहॉ वे दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक किसान सम्मेलन और भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर सवा 2 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वहां से दुर्ग जिले के पतोरा (उतई) पहुंचेंगे और वहां 4 बजे से श्री हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां से 5 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story