छत्तीसगढ़
सारंगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐतिहासिक रोड शो, सड़कों के दोनों तरफ लाखों की भीड़
Nil dhankar
3 Sept 2022 1:13 PM IST

x
सारंगढ़। मुस्लिम जमात सारंगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शुभारंभ अवसर पर रोड शो के दौरान नृत्यश्री धारा इंस्टीट्यूट, रायपुर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा करमा लोकनृत्य के मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री को बेंगलुरु से निर्मित तथा तिरुपति बालाजी मे चढ़ाए गए मुकुट, साल और माला भेटकर स्वागत किया गया। मुकुट का निर्माण कांजीवरम सिल्क साड़ी से किया गया है।
बता दें कि सारंगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रोड शो ऐतिहासिक रहा. सड़कों के दोनों तरफ लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी, साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लोगों ने मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत किया, वही अपने मुखिया की एक झलक पाने लोग उमड़ पड़े। जिला बनने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह है.
Next Story





