छत्तीसगढ़

ED अधिकारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान

jantaserishta.com
15 May 2023 12:30 PM IST
ED अधिकारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान
x
रायपुर: कर्नाटक परिणाम आने के बाद शीर्ष में बैठे लोग इससे उबर नहीं पाए हैं। ED के अधिकारी भी क्या करें, क्या न करें इस स्थिति में हैं लेकिन इससे उबरने के बाद वे ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगे। क्योंकि वे बौखलाए हुए हैं और हिंसक प्राणी अगर घायल हो जाए तो क्या होता है और हिंसक हो जाता हैछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये बात कही है

कर्नाटक परिणाम

कर्नाटक में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल करने में कामयाब रही। अब कर्नाटक में हार का असर भाजपा को राज्यसभा में भी देखने को मिलेगा। हालांकि पिछले साल कर्नाटक की 4 राज्यसभा की सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 3 सीटें हासिल हुईं थीं। कर्नाटक में राज्यसभा की 12 सीटें हैं। आगे जब ये सीटें खाली होंगी तो बीजेपी को संख्या बल पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौजूदा समय में राज्यसभा में बीजेपी की 92 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस की 31 सीटें ही हैं। तृणमूल कांग्रेस की 13 सीटें, आम आदमी पार्टी और डीएमके की 10-10 सीटें हैं। कर्नाटक से उच्च सदन के चार सदस्य अगले साल रिटायर होने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस को तीन सीटें फिर से मिल जाएंगी। तीन साल में पार्टी की पोजीशन भी राज्य की 12 सीटों में से 7 पर पहुंच जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story