छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

Shantanu Roy
13 Sep 2022 4:28 PM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा
x
छग
रायपुर। ग्राम कुंजेमुरा, ब्लॉक तमनार
ऽ तमनार से उरबा होते हुए लैलूंगा तक 28 किलोमीटर सड़क निर्माण।
ऽ तमनार में नवीन ग्रामीण सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोली जाएगी।
ऽ तमनार में उप कोषालय खोला जाएगा।
ऽ शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू करवाई जाएगी।
ऽ ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जाएगा।
ऽ ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
ऽ ग्राम हमीरपुर से बरकछार से बंजारी अड़बहाल तक कुल 19 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
ऽ ग्राम गोढ़ी में समूह नल-जल योजना की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
ऽ शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया के नाम पर किया जाएगा।
ऽ ग्राम कुंजेमुरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा।
ऽ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार को स्वर्गीय श्री जयलाल चौधरी के नाम पर नामकरण किया जाएगा।
ऽ रेंगारबहरी से घरघोड़ा सीमा तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण।
ऽ पेलमा से मड़ियाकछार तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण।
ग्राम चपले, विकासखण्ड खरसिया-
चपले भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं-
ऽ चपले में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल।
ऽ काली माता मेला आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 10 लाख रूपए की स्वीकृति।
ऽ पुलिस सहायता केंद्र चपले का पुलिस चौकी में उन्नयन।
ऽ कोतरा में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना।
ऽ चपले में नवीन सामुदायिक भवन एवं पीडीएस भवन का निर्माण।
ऽ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा।
ऽ खरसिया में ओबीसी बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण।
ऽ नहरपाली समपार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति।
ऽ ग्राम चपले में श्री अरविंद के घर से श्री गोकुल के घर तक 400 मीटर सीसी रोड।
ऽ श्री तुलाचरण के घर से श्री प्रकाश के घर तक 250 मीटर सीसी रोड।
ऽ श्री गुलाब के घर से श्री बिसाहू के घर तक 150 मीटर सीसी रोड।
ऽ श्री छत्रपाल के घर से श्री यादव के घर तक 800 मीटर सीसी रोड का निर्माण।
Next Story