छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता बहादुर कलारिन की पूजा अर्चना की
Nil dhankar
19 Feb 2023 3:55 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर तहसील के ग्राम सोरर में आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने सोरर स्थित माता बहादुर कलारिन के मंदिर पहुंचकर पूरे विधिविधान से माता बहादुर कलारिन की पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों को वस्त्र भी भेंट किए। इस वक्त सीएम अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम परसतराई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होने हेलीपेड पहुंचे है।
Next Story





