छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं
Rounak Dey
5 Sept 2021 9:50 AM IST

x
रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं दी है। भूपेश बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अध्यापक के रूप में उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के साथ ही अपने छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
डॉ. राधाकृष्णन कठिन विषय को अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 5, 2021
Next Story





