मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों को सेना दिवस पर शुभकामनाएं दी

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शांति, युद्धकाल और संकट के समय में जवान हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव का कार्य करते हैं। अपने अदम्य साहस और वीरता से माँ भारती की रक्षा में सदैव समर्पित वीर सपूतों का पूरा देश अभिनंदन करता है। उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना के अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिए हम सब सेना के जवानों के सदैव ऋणी रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





