छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम लौटेंगे रायपुर

Nil dhankar
27 Nov 2021 5:35 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम लौटेंगे रायपुर
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पुणे के तीन दिवसीय प्रवास के बाद 28 नवम्बर की शाम 5.45 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री इसके पहले 28 नवम्बर को सवेरे 10 बजे पुणे के समता भूमि में महात्मा फुले की 131वीं पुण्यतिथि समता दिवस के अवसर पर आयोजित 'महात्मा फुले समता पुरस्कार' वितरण समारोह में शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल इस कार्यक्रम के बाद अपरान्ह 2.40 बजे पुणे के शिवाजी नगर स्थित कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुणे अंतर्राष्ट्रीय विमान तल से शाम 4 बजे रवाना होकर शाम 5.45 बजे रायपुर लौटेंगे।



Next Story