छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम रायपुर लौटेंगे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
19 Jan 2022 1:14 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम रायपुर लौटेंगे, देखें वीडियो
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास के बाद आज 19 जनवरी को शाम 5:30 बजे लखनऊ से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 7:00 बजे रायपुर लौटेंगे.

उत्तर प्रदेश में BJP में नेतृत्व का संकट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को मथुरा में कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के पार्टी छोड़ने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए हैं और संभवत: इसीलिए उनकी पार्टी ने उन्हें ''उनके मठ वापस भेज दिया है.'' आपको बता दें कि बघेल ने राज्य विधानसभा चुनाव में गोरखुपर सीट से योगी को उम्मीदवार बनाए जाने का जिक्र करते हुए यह बात की.
दरअसल, सीएम बघेल मथुरा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में प्रचार करने के लिए यहां आए थे. उन्होंने वृन्दावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर जाकर कांग्रेस की जीत की कामना की.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story