छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम लौटेंगे रायपुर

Nilmani Pal
31 Jan 2022 12:52 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम लौटेंगे रायपुर
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपरान्ह 3.10 बजे चंडीगढ़ से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5.10 बजे रायपुर लौटेंगे। जनता से रिश्ता ने कल ही प्रकाशित कर दी थी.

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे है. वही सीएम बघेल ने मंटोला, ढोलीखार, छावनी, नामनेर, कमला नगर, बल्केश्वर में जनसंपर्क करके प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी की योगी सरकार में पांच साल में केवल बुल्डोजर और डंडे चले हैं। अब जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस सत्ता में आने पर घोषणा पत्र के वादों को पूरा करेगी। युवाओं को रोजगार देंगे और महंगाई कम होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 12 शासकीय पद खाली पड़े हैं, लेकिन प्रदेश सरकार भर्तियां नहीं निकाल पा रही है। भर्ती के लिए जो परीक्षाएं कराई जाती हैं, उनके पर्चे पहले लीक हो जाते हैं। इसके बाद परिणाम घोषित नहीं किया जाता है। हिमाचल प्रदेश में कुछ सीटों के चुनाव में हारने के बाद भाजपा ने पूरे देश में पेट्रोल, डीजल सस्ता कर दिया।

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेसी उत्साहित

Chhattisgarh में जलेगी 'अमर जवान ज्योति'

सीएम भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' का निर्माण कराने की घोषणा की है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा - 'कांग्रेस की विचारधारा गांधी से प्रेरित है. यह सत्य और अहिंसा के बारे में है. वहीं BJP पर तंज सकते हुए बघेल ने कहा कि जिन्हें बलिदान से कोई लेना-देना नहीं हैं वे अमर जवान ज्योति का मतलब नहीं समझ सकते हैं. छत्तीसगढ़ में अमर जवान ज्योति की स्थापना होगी, 3 फरवरी को राहुल जी इसका शिलान्यास करेंगे. मोदी जी और हमारी राह नदी के दो किनारे की तरह है जो कभी नहीं मिल सकती है.

Next Story