छत्तीसगढ़

थोड़ी देर में भानुप्रतापपुर विधानसभा के गीतपहर ग्राम पंचायत पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Nil dhankar
3 Jun 2022 11:57 AM IST
थोड़ी देर में भानुप्रतापपुर विधानसभा के गीतपहर ग्राम पंचायत पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर में भानुप्रतापपुर विधानसभा के गीतपहर ग्राम पंचायत पहुंचेंगे। जहां शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद 05 करोड़ 19 लाख के 83 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही गीतपहर में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल का 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट- मुलाकात अभियान 4 मई से प्रारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में 4 मई से 11 मई तक सरगुजा संभाग की 7 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया । इसके बाद वे द्वितीय चरण में 18 से 20 मई तक बस्तर संभाग की तीन विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहे। श्री बघेल इसके बाद 23 से 28 मई तक बस्तर संभाग के 6 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहे.

Next Story