छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रायपुर और सेलूद में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

jantaserishta.com
13 May 2023 10:56 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रायपुर और सेलूद में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 मई को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के ग्राम सेलूद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.10 बजे रायपुर के प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर में ‘‘नशा मुक्ति भारत अभियान‘‘ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद पूर्वान्ह 11.50 बजे विधानसभा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.05 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सेलूद पहुंचेंगे और वहां सद्गुरू कबीर आश्रम में ‘‘संत समागम समारोह‘‘ में शामिल होने के बाद दोपहर 1.05 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 6.15 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित ‘‘अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस‘‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story