छत्तीसगढ़
युवा दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे स्वामी विवेकानंद स्मारक 'डे-भवन' का शुभारंभ
Nil dhankar
11 Jan 2023 2:22 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्मारक 'डे-भवन' का शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने रायपुर में स्वामी विवेकानंद जी के निवास स्थान (डे-भवन) को स्मारक के रूप में संरक्षित करने का निर्णय लिया था,
जिसका मूल स्वरूप में जीर्णोंधार का कार्य पूर्ण हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वोत्तमानंद जी महाराज करेंगे। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. उपाध्याय, विधायकगण, बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।
Next Story





