छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण, जानें पूरा कार्यक्रम

jantaserishta.com
25 Jan 2022 6:22 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण, जानें पूरा कार्यक्रम
x
नवीनीकृत राजा रूद्रप्रतापदेव टाउन क्लब का करेंगे लोकार्पण।

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जगदलपुर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के विभिन्न गांव के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जगदलपुर से प्रस्थान कर सुबह 8.55 बजे लालबाग ग्राउंड पहंुचेंगे और वहां गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 9.50 बजे सिरहासार चौक जाएंगे और वहां अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद नवीनीकृत राजा रूद्रप्रतापदेव टाउन क्लब का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10.50 बजे सिरहासार चौक से गीदम रोड पहंुचेंगे और वहां शहीद गुण्डाधुर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहीद गुण्डाधुर के वंशजों से भेंट करेंगे। इसके बाद वे जगदलपुर के एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 1.25 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम बेल्हारी और 2.15 बजे जामगांव (आर) पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story