छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विभिन्न कार्यक्रमों में वर्चुअल होंगे शामिल

jantaserishta.com
22 July 2021 8:59 AM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विभिन्न कार्यक्रमों में वर्चुअल होंगे शामिल
x

रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 जुलाई को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वर्चुअल रूप से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में कलमा बैराज के प्रभावित कृषकों को मुआवजा राशि का वितरण करेंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 12.55 बजे तक राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2020 और दोपहर 1 बजे से 1.15 बजे तक अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपरान्ह 3 से 3.15 बजे तक आयोजित अध्यक्ष-जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर का पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे इसके पश्चात शाम 5.30 बजे ललित सुरजन जी की 75वीं जयंती पर वेबसाईट का शुभारंभ करेंगे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story