छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 मार्च को यादव महासम्मेलन और मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के समारोह में होंगे शामिल

jantaserishta.com
26 March 2022 8:54 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 मार्च को यादव महासम्मेलन और मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के समारोह में होंगे शामिल
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 मार्च को महासमुंद जिले के बिरकोनी में आयोजित यादव महासम्मेलन तथा बेमेतरा जिले के नया बाजार साजा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज द्वारा आयोजित 76वां वार्षिक राज अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 मार्च को पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से 12.20 बजे हेलीकॉप्टर से बिरकोनी जाएंगे और वहां यादव महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल बिरकोनी से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर अपरान्ह 2.40 बजे साजा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नया बाजार साजा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज धमधा राज द्वारा आयोजित 76वें वार्षिक राज अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में भाग लेने के पश्चात हेलीकॉप्टर से शाम 5.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story