छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Admin2
9 July 2021 3:13 PM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे हिमाचल प्रदेश के रामपुर में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पहले 10 जुलाई को शिमला से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.45 बजे शिमला जिले के रामपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल रामपुर से अपरान्ह 3.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4 बजे पंजाब के मोहाली और वहां से विमान द्वारा शाम 5.15 बजे नई दिल्ली पहुंचकर वहां से विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Next Story