छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाधिवेशन में होंगे शामिल

Nilmani Pal
25 Sep 2021 4:52 PM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाधिवेशन में होंगे शामिल
x
फाइल फोटो 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 सितंबर को दोपहर 12.45 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा में आयोजित चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 51 वे केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल होंगे। सीएम बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 12:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12:40 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा पहुंचेंगे और वहां महाधिवेशन में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3:30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Next Story