छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कक्ष का किया अवलोकन
Nil dhankar
13 Dec 2021 11:10 AM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कक्ष का अवलोकन किया। नेता प्रतिपक्ष के कक्ष का रिनोवेशन किया गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर में नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया। और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Next Story





