छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन किए

Nil dhankar
17 April 2023 12:55 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन किए
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर के मंडी मार्ग स्थित राम जानकी मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए श्री राम जानकी एवं श्री हनुमान से आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर उत्तर विधायक ,नगर निगम महापौर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



Next Story