छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला में छुरिया माता के किये दर्शन

Nil dhankar
2 Sept 2022 2:35 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला में छुरिया माता के किये दर्शन
x

रायपुर। नया जिला "मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौंकी" की सौगात पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिले की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लड्डू से तौला। बता दें कि नये जिले की सौगात पर जिले की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक किलोमीटर से अधिक लंबे रोड़ शो में जगह जगह पर छत्तीसगढ़ की परंपरा और लोक संस्कृति की झलक दिखाई पड़ रही है। पंथी, कर्मा जैसे पारंपरिक नृत्यों के साथ जिले की जनता अपना उत्साह जाहिर कर रही है। जिलेवासियों में हर जगह जबरदस्त उत्साह दिखाई पड़ रहा है। स्थानीय वनोपज कोदो कुटकी, रागी, हर्रा- बहेरा से भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिले की जनता द्वारा तौला गया।

रोड-शो करते हुए आगे बढ़ रहा मुख्यमंत्री का क़ाफ़िला। नये जिले को लेकर स्थानीय लोगों में अभूतपूर्व उत्साह। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में लोग कर रहे फूलों की वर्षा। वही रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। परिसर में उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। फीता काटकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट व एसपी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने कलेक्टोरेट कार्यालय निरीक्षण भी किया।



Next Story