छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर से आज पुन: फोन पर किया बात, रेसक्यू ऑपेरशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Nil dhankar
12 Jun 2022 12:30 PM IST

x
देखे वीडियो
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर से आज पुन: फोन पर बात करके मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में चल रहे रेसक्यू ऑपेरशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली।
ग्राम पिहरीद के एक बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को सुरक्षित बाहर निकालने चल रहा है रेसक्यू ऑपेरशन।
जशपुर जिले के पत्थलगांव से मुख्यमंत्री ने कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को किया वीडियो कॉल। राहुल के परिजनों से भी की बात।
परिजनों को चिंतित न होने और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने रोबेट संचालक श्री महेश अहीर से भी बात की। गुजरात के सूरत से आज सुबह घटना स्थल पहुंचे हैं अहीर। रोबेट के माध्यम से भी बचाव की कर रहे हैं कोशिश।
Next Story





