छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत कोकिला स्वर्गीय सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
Nil dhankar
12 Feb 2022 5:29 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत कोकिला, सुप्रसिद्ध कवयित्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय सरोजिनी नायडू की 13 फरवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू की उपलब्धियों और देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती सरोजिनी नायडू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई।
उन्होंने कई राष्ट्रीय आंदोलनों के नेतृत्व के साथ छोटे-छोटे शहरों में महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया। उनके सम्मान और स्मृति मेें हर साल उनकी जयंती पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। श्रीमती नायडू विश्व भर में भारत कोकिला के नाम से जानी जाती है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू के विचार और मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
Next Story





