छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन

jantaserishta.com
27 Dec 2020 5:16 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन
x

रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि 28 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है।भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से जाने वाले शर्मा जी ने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन की मजबूती के लिए काम किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। भूपेश बघेल ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा का जीवन हमें सदा प्रेरित करता रहेगा ।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story