छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर किया नमन

Admin2
22 Jan 2021 12:38 PM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर किया नमन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ''तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा'' जैसे फौलादी नारों से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों का आव्हान कर उन्हें जागृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को मजबूती प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।

Next Story