मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- चुनाव आयोग को मीडिया और सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर एक DOOR TO DOOR का DEMO देना चाहिए

रायपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार में गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ यूपी में एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम ने भाजपा व राजनाथ सिंह पर तंज कसा है। भूपेश ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी अपनी सुरक्षा का घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह। कुल जमा चार लोग मेरे साथ थे, पर भीड़ दिखने लगी और मा. राजनाथ जी के बेटे के ख़िलाफ़ प्रचार करें तो इतना तो होगा #FIR #DoorToDoor...। इधर सीएम भूपेश पर एफआईआर के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में सियासी तीर चल रहे हैं।
माननीय चुनाव आयोग को मीडिया और सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर एक DOOR TO DOOR का DEMO देना चाहिए. pic.twitter.com/kQz4c1knce
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 17, 2022
मेरी अपनी सुरक्षा का घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 16, 2022
कुल जमा चार लोग मेरे साथ थे पर भीड़ दिखने लगी।
और मा. राजनाथ जी के बेटे के ख़िलाफ़ प्रचार करें तो इतना तो होगा। #FIR #DoorToDoor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





