छत्तीसगढ़

मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी रखे जाने पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...जल्दी पूर्व पीएम हो जाएगें नरेंद्र मोदी

jantaserishta.com
25 Feb 2021 6:48 AM IST
मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी रखे जाने पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...जल्दी पूर्व पीएम हो जाएगें नरेंद्र मोदी
x

फाइल फोटो 

मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर CM बघेल का निशाना

गुजरात के मोटेरा स्टेडियम को पीएम नरेंद्र मोदी ने नाम पर किए जाने को लेकर विपक्ष का हमला रुकता नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के हमले के बाद अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने इसे पीएम मोदी की कुर्सी जल्दी जाने का लक्षण बताया है.

मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने के मुद्दे पर सीएम बघेल ने कहा कि यह बीजेपी की परंपरा रही है. जब अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी) जीवित थे तो अटल चौक उनके नाम पर बनाया गया था. जिसके बाद वह पीएम नहीं रहे लेकिन छत्तीसगढ़ में उनके नाम पर अटल चौक अब भी है. यह इस बात की निशानी है कि मोदी जी भी जल्द ही अटल जी की तरह पूर्व प्रधानमंत्री हो जाएंगे.

कांग्रेस की तरफ से बघेल पहले नेता नहीं है जिन्होंने इस विवाद पर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर निशाना साधा था. उन्होंने कहा लिखा है, ''सच कितनी खूबी से सामने आता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम - अडानी एंड - रिलायंस एंड जय शाह की अध्यक्षता में! #HumDoHumareDo.''
गुजरात के कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने ट्वीट किया, 'दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है, क्या यह सरदार पटेल का अपमान नहीं है? सरदार पटेल के नाम पर मत मांगने वाली भाजपा अब सरदार साहब का अपमान कर रही है. गुजरात की जनता सरदार पटेल का अपमान नहीं सहेगी.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story