छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को किया पुरस्कृत

Nilmani Pal
22 May 2022 12:26 PM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को किया पुरस्कृत
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित 'परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण' कार्यक्रम में जैव विविधता, पालतू पशुओं के संरक्षण, जैव सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं, व्यक्तियों एवं जैव प्रबंधन समितियों के लिए पुरस्कार घोषित किए। कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े वनमंडलाधिकारियों द्वारा सम्बन्धितों को पुरस्कृत किया। ये पुरस्कार वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं पालतू प्रजातियों के संरक्षण, जैव संसाधनों का पोषणीय उपयोग, सभ्यता संस्कृति एवं धरोहर से जैव विविधता संरक्षण तथा श्रेष्ठ जैव विविधता प्रबंधन समिति की श्रेणियों में दिए गए।

छत्तीसगढ़ जैव विविधता पुरस्कार 2022 के तहत श्रेष्ठ संस्थान श्रेणी में श्रेष्ठ जैव विविधता प्रबंधन समिति शाहवाड़ा, कांकेर और प्रबंधन समिति चीचा दुर्ग को 50 हजार रूपए पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जैव संसाधनों का पोषणीय उपयोग व्यक्तिगत श्रेणी में श्री किशोर कुमार राजपूत तथा पालतू प्रजातियों का संरक्षण व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. पदम जैन को 25 हजार रूपए पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पालतू प्रजातियों का संरक्षण संस्था श्रेणी में पीपुल फॉर एनिमल दुर्ग-भिलाई यूनिट-2 तथा वन्यप्राणियों का संरक्षण संस्था श्रेणी में नेचर बायोडायवर्सिटी एसोसिएशन को 50 हजार रूपए पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र, वन्यप्राणियों का संरक्षण व्यक्तिगत श्रेणी में श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्र और सुश्री निधि तिवारी को प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रूपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

Next Story