छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया एसपी का सम्मान, बिछड़ों को मिलाने का चलाया अभियान

Shantanu Roy
4 April 2022 1:36 PM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया एसपी का सम्मान, बिछड़ों को मिलाने का चलाया अभियान
x
छग

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में लापता बालक-बालिकाओं की खोजबीन कर उनको सकुशल परिजनों तक पहुंचाने के लिए सूबे के पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया है। दरअसल पिछले 3 महीने में गुम इंसानों की खोजबीन के लिए पुलिस विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें 3 महीनों में कुल 287 गुम इंसानों को खोज निकाला गया।

बलौदाबाजार पुलिस ने गुम इंसानों को पुणे महाराष्ट्र, नागपुर, दिल्ली, इंदौर, तेलंगाना आदि क्षेत्रों से खोजबीन कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। इसी क्रम में पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लड़की के गुम इंसान की सूचना पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पलारी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई कर गुम लड़की को नामली जिला रतलाम मध्यप्रदेश से बरामद किया।

बता दें कि 3 अप्रैल को ग्राम जर्वे थाना पलारी में आयोजित छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पलारी राज अधिवेशन कार्यक्रम में बलौदाबाजार पुलिस ने जिले में गुम इंसानों, बालक एवं बालिकाओं की खोजबीन में अत्यंत सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को प्रशस्ति पत्र देकर बलौदाबाजार पुलिस का उत्साहवर्धन किया।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story