छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर किया याद

Admin2
25 Dec 2020 10:39 AM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर किया याद
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। सीएम बघेल ने कहा कि अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व के लिए सदा याद किये जाएंगे।

Next Story