छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर किया याद

Nil dhankar
26 Feb 2022 5:41 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर किया याद
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 27 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है।

सीएम बघेल ने श्री शुक्ल के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि श्यामाचरण जी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Next Story