मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर किया याद

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पत्रकारिता के पुरोधा चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती 1 जनवरी पर उन्हें नमन किया है। सीएम ने छत्तीसगढ़ के लिए चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में चंदूलाल जी ने राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। चन्दूलाल चन्द्राकर जी लोकसभा के लिए पांच बार निर्वाचित हुए और लगातार आम जनता की सेवा करते रहे। उन्होंने पर्यटन, नागरिक उड्डयन, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का दायित्व संभालते हुए उल्लेखनीय काम किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





