छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी फिल्म 'खलिहान' के पोस्टर का किया विमोचन

Nil dhankar
25 Sept 2021 10:28 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी फिल्म खलिहान के पोस्टर का किया विमोचन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी फिल्म 'खलिहान' के निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों की टीम ने सौजन्य मुलाकात की। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के सामाजिक परिवेश एवं खेती-किसानी पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खलिहान फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया और टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खलिहान फिल्म के निर्माता-निर्देशक-अभिनेता श्री शेखर सोनी सहित सर्वश्री महेन्द्र सिन्हा, राधेश्याम सिन्हा एवं समाज सेवी श्रमती सुनिता गुप्ता उपस्थित थी।

Next Story