न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल थीम पर केंद्रित छत्तीसगढ़ शासन का वर्ष 2022 का कैलेंडर का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विमोचन

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ''न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल'' थीम पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ वर्ष 2022 का विमोचन किया। वर्ष 2022 का कैलेण्डर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर केन्द्रित है। जिसमें आकर्षक फोटोग्राफ्स के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनसम्पर्क आयुक्त दीपांशु काबरा और संयुक्त सचिव जनसम्पर्क उमेश मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





