छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'स्वरोजगार के बढ़ते कदम' पुस्तक का किया विमोचन

jantaserishta.com
11 Dec 2021 5:52 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वरोजगार के बढ़ते कदम पुस्तक का किया विमोचन
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बलौदाबाजार भाटापारा द्वारा प्रकाशित स्वरोजगार के बढ़ते कदम पुस्तक का विमोचन किया। उक्त पुस्तक का विमोचन शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि समारोह सोनाखान के मुख्य मंच से किया गया। प्रकाशित इस पुस्तक में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना 'मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार' के तहत स्वरोजगार को अपनाकर अपनी जिंदगी में बदलाव लाने वाले सफल एवं प्रभावी हितग्राहियों की कहानी है। जो अब सफल उद्यमी बन कर लोगों के लिए प्रेरणा बन गए है।

पुस्तक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2019-24 समेत उद्योग विभाग की समूची जानकारी मुहैया करायी गई है। इस पुस्तक का प्रकाशन कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बलौदाबाजार के महाप्रबंधक सत्येंद्र सिंह बघेल के विशेष प्रयासों से किया गया है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव द्वय चंद्रदेव राय,शकुंतला साहू, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी हितेंद्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story