मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने "जड़ी-बूटी दैनंदिनी 2021" का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा प्रकाशित "जड़ी बूटी -दैनंदिनी 2021'' का विमोचन किया । साथ ही वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्टीविया का पौधा भेंट किया ।
मुख्यमंत्री बघेल को पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री पाठक ने बताया कि इस जड़ी बूटी - दैनंदिनी में परंपरागत वैद्यों की सूची, पारंपरिक ज्ञान आधारित परामर्श केन्द्र, होम हर्बल गार्डन, औषधीय पौधों के उपयोग करने की विधि, औषधीय पौधों के खेती हेतु अनुदान राशि, औषधीय पौधों की खेती का तरीका, औषधीय पौधों का संग्रहण, प्राथमिक प्रसंस्करण एवँ मूल्य संवर्धन तथा मानव शरीर के रोगों में उपयोग होने वाले औषधीय पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है । यह दैनंदिनी कृषकों, विभाग के अधिकारियों, भू-स्वामी, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों के साथ ही गृहिणियों के लिए भी लाभकारी होगा । औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसान समूह को औषधीय पौधों की खेती, खेती हेतु अनुदान राशि, उत्पादन के पश्चात प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के साथ ही कम लागत एवँ कम समय में अधिक आमदनी प्राप्त करने तथा कृषकों के कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान का भी उल्लेख किया गया है ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





