छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परदेशीराम वर्मा के छ. ग. पर एकाग्र कहानी संग्रह का किया विमोचन

jantaserishta.com
14 Aug 2021 10:24 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परदेशीराम वर्मा के छ. ग. पर एकाग्र कहानी संग्रह का किया विमोचन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में परदेशीराम वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ पर एकाग्र कहानी संग्रह- ' मेरी लोकप्रिय कहानियाँ ' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहानी संग्रह के प्रकाशन पर श्री वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि प्रायः महत्वपूर्ण कहानियां मेरी पढ़ी हुई हैं और बहुतेरी कहानियों के प्रसंग भी याद हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पर केंद्रित रचना कर्म को महत्वपूर्ण बताया। श्री नारायण चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और गांधीवादी विचार पर आधारित आल्हा तर्ज की अपनी नई किताब मुख्यमंत्री को भेंट की। श्री परदेशीराम वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री रामसेवक वर्मा लिखित पुस्तक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर श्री उमाकांत वर्मा ने भी पुस्तकें भेंट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story