छत्तीसगढ़

सिरकट्टी आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Nil dhankar
7 Jan 2023 3:21 PM IST
सिरकट्टी आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
x

गरियाबंद। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विदित हो कि सिरकट्टी आश्रम ब्रम्हलीन सन्त भुवनेश्वरी शरण व्यासजी की तपोभूमि है। संत जी बाल्यकाल से यहां आश्रम स्थापित कर अपने जीवनकाल तक श्रीराम के नाम का प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र के गांव-गांव में धर्म जागरण के लिए मानस यज्ञ का आयोजन करते थे। क्षेत्र के लोग सिरकट्टी आश्रम पर अगाध आस्था रखते हैं। वर्तमान में इस आश्रम का संचालन उनके शिष्य गोवर्धन शरण व्यास कर रहे हैं।

Next Story