छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजा की

Nil dhankar
5 Oct 2022 12:09 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजा की
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।




Next Story