छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटकोना में एनीकट निर्माण का किया भूमिपूजन

Nil dhankar
29 Jun 2022 2:39 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटकोना में एनीकट निर्माण का किया भूमिपूजन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के कटकोना में एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।, इसकी लागत 6.75 करोड़ लागत है। यह मल्टी विलेज वाटर सप्लाई योजना के अंतर्गत बरदर जल प्रदाय समूह का हिस्सा है। इस एनीकट का निर्माण बुधरा नदी पर किया जा रहा है। इसमें 33 गांव शामिल होंगे। इन 33 गांवों के 30 हज़ार से ज्यादा लोगों को इस एनीकट का लाभ मिलेगा। यह एनीकट पेयजल और निस्तारी के लिए उपयोग होगा।

Next Story