छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भैंसगांव में किया कई कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Nilmani Pal
26 May 2022 7:57 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भैंसगांव में किया कई कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
x

बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर विधानसभा के ग्राम भैंसगांव में 16 करोड़ 83 लाख के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर विकास कार्यों की सौगात दी। इससे पहले भूपेश बघेल ने भैंसगांव स्थित रूपशिला माता मंदिर में देवगुड़ी मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की और देवगुड़ी स्थल पर कदम्ब के पौधे का रोपण भी किया।

वही मुख्यमंत्री ने भैंसगांव गौठान का निरीक्षण कर यहां कामकाज देखा।यह गौठान 1240 पशुओं के साथ संचालित है। जहां 4 महिला स्व-सहायता समूह गौठान की जिम्मेदारी उठाती हैं। इस गौठान से 506 परिवारों को लाभ हो रहा है। दो साल में गौठान से लगभग 2 लाख 73 हजार रूपए की आय हुई है।

Next Story