छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन
Nil dhankar
20 Oct 2021 4:40 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की आज पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन की ओर मोड़ा और जनजागरण की अलख जगाई। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनकेे नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बुनकर संगठित हुए और छत्तीसगढ़ बुनकर संघ की स्थापना हुई। श्री बघेल ने कहा ऐसे सेवाभावी माटीपुत्र ठाकुर प्यारेलाल जी के विचार मूल्य हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे।
Next Story





