मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 03 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि छुआछूत विरोध, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के लिए श्रीमती फुले ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। श्रीमती फुले ने खुद की पढ़ाई के साथ दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें रूढ़ि और परम्पराओं की बेड़ियों को तोड़कर पढ़ने और आगे बढ़ने की राह दिखाई। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्र्यों ने उन्हें चिरस्मरणीय बना दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





