छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर किया नमन
Nil dhankar
15 Feb 2022 4:49 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 16 फरवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास ने सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उनके उपदेश समाज के कल्याण और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण हैं।
Next Story





