छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर किया नमन
Shantanu Roy
27 Sept 2021 4:17 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, क्रांतिकारी समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है । सीएम बघेल ने कहा है कि राजा राम मोहन राय ने समाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का पुरजोर विरोध किया । उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। उनकी आवाज से भारत ने आधुनिकता की राह पकड़ी। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
Next Story





